डिस्क्लेमर

केंद्रीय अधिनियम : केंद्रीय अधिनियमों का अद्यतन एक सतत प्रक्रिया है । तथापि,प्रत्येक को सुविधा प्रदान करने के लिए विधायी विभाग, भारत सरकार ने इस वेबसाइट परअद्यतन केंद्रीय अधिनियमों को होस्ट करने के लिए पहल की है । इस साइट पर उपलब्ध की जाने वाली सामग्री, “जैसी है”आधार पर बिना किसी किस्म की अभिव्यक्त या विवक्षित वारंटी के, जिसके अंतर्गत, बिना किसी परिसीमा के, किसी विशिष्ट प्रयोजन के लिए उपयुक्तता की वारंटी है, उपलब्ध कराई जाती है ।विधायी विभाग विशिष्ट रूप से ऐसी किसी सामग्री की शुद्धता, पूर्णता या पर्याप्तता या उसके अद्यतन होने के संबंध में कोई वारंटी या अभ्यावेदन नहीं करता है । कृपया नोट करें कि साइट पर उपलब्ध सामग्री शासकीय रूप से अंगीकृत पाठ का पीडीएफ फार्मेट में सटीक पुन:उद्धरण है । जब कभी संसद् द्वारा संशोधन किए जाते हैं, विधायी विभाग बिना किसी सूचना के आवधिक रूप से इस साइट की सामग्री को अद्यतन करता है ।

अधीनस्थ विधान : अद्यतन करना, नियमों, विनियमों, अधिसूचनाओं आदि को अद्यतन करना और अपलोड करना तथा उन्हें संबंधित मूल अधिनियमों, जिनके अधीन उक्त अधीनस्थ विधान बनाया जाता है, को सुसंगत धाराओं से जोड़ना, भारत सरकार केसंबंधित मंत्रालयों/विभागों, जो विधान की विषय वस्तु को प्रशासित कर रहे हैं, का कार्य है ।